Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दाढ़ी के बीमा की खबर पर कोहली ने तोड़ी विराट चुप्पी, दिया काफी मजाकियाँ जवाब

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी बल्लेबाजी नही बल्कि उनकी दाढ़ी चर्चा में है. सीसीटीवी के फुटेज की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि विराट कोहली अपनी दाढ़ी का बीमा करा रहे हैं.

विराट कोहली की दाढ़ी के बीमा वाली खबर पर टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल, यज़ुवेंद्र चहल और उमेश यादव ने भी मज़े लिए. अब विराट कोहली ने इन तीनो को जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है.

कोहली की दाढ़ी का बीमा

विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी के बीमा वाली ख़बरों पर केएल राहुल, यज़ुवेंद्र चहल और उमेश यादव को जवाब देते हुए ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने एक मनोरंजक भरा जवाब दिया है. विराट ने लिखा ”मेरी दाढ़ी की ख़बरें काफी मनोरंजक हैं. बॉयज यह समय पॉपकॉर्न का है”

विराट कोहली की दाढ़ी के बीमा वाली खबर वायरल होने के बाद सबसे पहले ट्वीट के एल राहुल ने किया. राहुल ने इस ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट की जिसमें दो लोग विराट की दाढ़ी का वीमा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हालांकि बीमा की पुष्टि अभी विराट ने की नही है साथ ही उन्होंने इनकार भी नही किया है. वहीं इस वीडियो के साथ में राहुल ने लिखा ”हाहा, विराट कोहली मैं जानता था कि तुम अपनी दाढ़ी से प्रेम करते हो लेकिन दाढ़ी का बीमा कराने की खबर ने मेरी थ्‍योरी को पुख्‍ता कर दिया”

इसके बाद उमेश यादव ने भी ट्वीट किया. उमेश ने लिखा ”कप्तान फ़ील्ड पर हो या बाहर कप्तान दोनों जगह कूल रहते. इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं”

इसके बाद यज़ुवेंद्र चहल ने भी इसको लेकर ट्वीट किया. यज़ुवेंद्र ने पूछा ”सुना है कि आपने दाढ़ी का बीमा कराया है. महान खिलाड़ी और दाढ़ी के बीच की कहानी अभी भी जारी है. हमेशा उन्हें इसके बारे में सजग देखा है, लेकिन ये उम्मीद नही थी”

The post दाढ़ी के बीमा की खबर पर कोहली ने तोड़ी विराट चुप्पी, दिया काफी मजाकियाँ जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.