भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से 18 जून के बीच बैंगलौर में ऐतहासिक टेस्ट मैच खेलना है. यह टेस्ट मैच ऐतिहासिक इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम का यह पहला टेस्ट मैच होगा.
आपकों बता दें, कि इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए उस समय एक बुरी खबर आई थी. जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अपनी चोट के चलते बाहर हो गये थे.
दिनेश कार्तिक को किया गया है साहा की जगह शामिल

आपकों यह भी बता दें, कि रिद्धिमान साहा की जगह दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. दिनेश कार्तिक ने अपना लास्ट टेस्ट मैच साल 2010 में खेला था.
साहा का हो रहा क्रिकेट करियर खत्म

अगर यह जाए, कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का क्रिकेट करियर खत्म हो रहा है, तो यह कहना गलत नहीं होगा, क्योंकी साउथ अफ्रीका में भी उन्हें अंतिम 2 टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था.
हालाँकि, मीडिया में खबरें यह भी थी, कि वह उस दौरान चोटिल थे. अब वह एक बार फिर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे.
आईपीएल में रहे थे पूरी तरह फ्लॉप

आपकों बता दें, कि रिद्धिमान साहा आईपीएल 2018 में भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. वह इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन इतना खराब था, कि उन्हें टीम से ड्राप भी होना पड़ा था.
वह आईपीएल 2018 के 11 मैचों में 15.25 की औसत से मात्र 122 रन ही बना पाये थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 119.25 का ही रहा था.
फॉर्म व चोट के चलते हो सकता है अब करियर खत्म

जिस तरह से रिद्धिमान साहा की हलियाँ फॉर्म है और जिस तरह से वह बार-बार चोटिल हो रहे है. उसे देखते हुए लगता है, कि उनका क्रिकेट करियर खत्म हो रहा है.
अगर दिनेश कार्तिक ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर दिया, तो निश्चित रूप से रिद्धिमान साहा के लिए और ज्यादा मुश्किलें खड़ी हो जायेगी और उनका क्रिकेट करियर भी खत्म हो सकता है.
आईपीएल में विकेटकीपिंग व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल भी रिद्धिमान साहा के लिए चुनौती बन चुके है. वैसे रिद्धिमान साहा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के चहेते खिलाड़ियों में से एक है. रिद्धिमान साहा भारतीय टीम के लिए कुल 32 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 1164 रन बनाये हुए है.
The post अंत की ओर है विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी का क्रिकेट करियर, बीसीसीआई कर रही नजरअंदाज appeared first on SportzWiki Hindi.