Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरियाणा: नैशनल वेटलिफ्टर के साथ रेप का आरोपी कोच गिरफ्तार

रोहतक 
हरियाणा सरकार से संबंद्ध एक वेटलिफ्टिंग कोच को नैशनल लेवल की वेटलिफ्टर के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता झारखंड की रहने वाली है और उसने आरोप लगाया कि कोच ने जॉब दिलाने के नाम पर उसके साथ रेप किया। 30 वर्षीय वेटलिफ्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2015 में जबलपुर में एक प्रतियोगिता के दौरान भगत सिंह नामक आर्मी के अधिकारी से मिली थीं। इसके बाद दोनों ने आपस में नंबर साझा किया और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 

भगत 2017 में सेना से रिटायर हो गए और उन्हें रोहतक स्थित राजीव गांधी स्पॉर्ट्स कॉम्पलेक्स में बतौर प्रदेश सरकार की तरफ से कोच की जॉब मिल गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उन्हें नौकरी दिलवाने और शादी करने का वादा कर रोहतक बुलाया। रोहतक पहुंचने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर रेप किया और नाले में फेंकने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। वहीं जिला स्पॉर्ट्स ऑफिसर सुखबीर सिंह ने बताया कि सरकार ने आरोपी कोच को निलंबित कर दिया है।