Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल पर लग सकता है ये प्रतिबंध 

दुबई। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल को वेस्टइंडीज में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के मामले में अब दो से चार टेस्ट या चार से आठ वनडे के लिए निलंबित किया जा सकता है। इस मामले में एक टेस्ट के लिए निलंबित किए गए श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार करने के बाद उन्हें ये सजा मिल सकती है।

कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप: पहले ही मैच में भारत ने पाक को दी करारी शिकस्त

आ रही खबरों के अनुसार कप्तान दिनेश चांदीमल, कोच चंडिका हथुरुसिंघा और मैनेजर असंका गुरुसिंघा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान को दो से चार टेस्ट या चार से आठ एकदिवसीय मैच के लिए निलंबित किया जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल, कोच हथुरुसिंघा और मैनेजर गुरूसिंघा पर खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार के लिए क्रिकेट की शीर्ष संस्था की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3.1 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

भारतीय टीम के गेंदबाजों को लेकर कुंबले ने बोली ये बड़ी बात...

श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल, कोच हथुरुसिंघा और मैनेजर गुरूसिंघा द्वारा आरोप स्वीकार किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने माइकल बेलॉफ की इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायिक आयुक्त के रूप में नियुक्त की गई है।

इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने आईसीसी द्वारा उन पर लगाए एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी। बेलॉफ इस अपील की सुनवाई करेंगे। मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने इस मामले में सुनवाई की थी।

सचिन ने आखिर क्यों की वनडे में दो नई गेंदों के प्रयोग की आलोचना?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल पर आईसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद श्रीलंकाई टीम ने मैदान में उतरने से मना कर दिया था। इस कारण तीसरे दिन का खेल दो घंटे देरी से शुरू हुआ था।

महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में ये क्या बात बोल गए पार्थिव पटेल