Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान भी है इस फुटबॉल खिलाड़ी का दिवाना 

स्पोर्ट्स डेस्क:14 जून से रूस में फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का आगाज होने वाला है। इस विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। इस विश्व कप के लिए सब लोग अपनी अपनी टीमों के लिए जीत के दावे करना शुरू कर दिया है। भारत के फुटबॉल इतना लोकप्रिय खेल नहीं है लेकिन फिर भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस विश्व कप में रूची रखते हैं।


इस बार के फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में 32 टीमों ने भाग लिया है। लेकिन भारतीय क्रिकेट में दादा के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी अपनी पसंद की टीम के लिए जीत का दावा किया है। गांगुली ने अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का समर्थन किया है और सौरभ लियोनल मेसी के खेल के दिवाने है वह इस विश्व कप में मेसी का जादू देखना चाहते हैं।

सौरभ ने इस विश्व कप के लिए ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी को अन्य टीमों के तुलना में ज्यादा मजबुत बताया है। अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर को भी शुभकामना दी और गांगुली ने विराट कोहली को आने वाली सीरीज के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।



Herald