Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मोटो थ्री किशोर चालक की मौत

मैड्रिड
स्पेन के 14 साल के मोटो थ्री चालक एंड्रियास पेरेज की जूनियर वर्ल्ड चैंपिनशिप रेस के दौरान दुर्घटना होने से मौत हो गई। इस रेस का आयोजन रविवार को बार्सिलोना के बाहरी इलाके मोनटमेलो में किया गया था। आयोजको ने कहा, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा कि बार्सिलोना-कातालूनीया सर्किट में मोटो थ्री जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस के दौरान कल हुई दुर्घटना के बाद एंड्रियास पेरेज मानरेसा की मौत हो गई।'

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो संचेज ने ट्वीट किया, 'चालक एंड्रियास पेरेज की मौत से स्तब्ध हूं। इतनी छोटी आयु में किसी की मौत के बारे में सुनना दुखदाई है।' उनकी टीम रीले एविंटिया के मुताबिक पेरेज की मोटरसाइकिल एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी। उन्हें विमान से अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।