भारतीय टीम के साथ अपना पहला टेस्ट मैच खेलना अफगानिस्तान के लिए मुश्किल भरा रहा. अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अफगानिस्तान टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. कोई भी अफगानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नही सका. दूसरे दिन का पूरा खेल ख़त्म होने से पहले ही अफगानिस्तान की दोनों पारियां सिमट गयी.
हालांकि अफगानिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में ये एक शुरुआत है. दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम से हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान असगर ने इससे सीखने की बात कही है. इसके साथ ही असगर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के दर्शकों का भी धन्यवाद दिया है.
ये कहा अफगानी कप्तान असगर ने

अफगानिस्तान के कप्तान असगर ने दर्शकों सहित बीसीसीआई और अपने क्रिकेट बोर्ड को शुक्रिया कहते हुए कहा
”सबसे पहले मैं बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं, जो उन्होंने हमें यह अवसर दिया. इससे पहले हमने कोई टेस्ट मैच नही खेला था. इस मैच से हमने काफी कुछ सीखा है”
भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ खेलने के बारे में बताते हुए असगर ने कहा
”भविष्य में जब हम मैच खेलेंगे तो हमें पता होगा कि पूर्ण सदस्यीय टीम इंडिया जैसी टीमों के खिलाफ कैसे खेलना है.”

कप्तान असगर को मिली यह हार थोड़ा आश्चर्यजनक भी लगती है. उन्होंने कहा ‘
‘हां, हम थोड़ा आश्चर्यचकित हुए कि जिस तरह से चीज़ें इतनी जल्दी ख़त्म हो गयीं, हम एक अच्छी टीम थे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट एक पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है. हमारे पास काफी समय है और हम अपनी कमजोरियों पर काम करेंगे.”
वहीं असगर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिले सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है. साथ ही उनका कहना है कि उन्हें यहां खेल कर ऐसा लगा जैसे वह काबुल में खेल रहे हों.
असगर ने कहा
”दर्शकों का बहुत-बहुत शुक्रिया. ऐसा लग रहा था जैसे हम काबुल में हैं.”
The post स्वदेश लौटने से पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत के लिए किया कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.