Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिया इंग्लैंड जीत का मन्त्र, कहा अगर ऐसा करेगी इंडिया तो जीतना तय

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। गांगुली ने भारत को अपनी पंसदीदा फेवरेट टीम बताया है। शुक्रवार को पीटीआई से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

सौरव गांगुली का मानना है कि ब्लू आर्मी चैलेंजिंग परिस्थितियों में प्रतियोगिता जीतने वाली फेवरेट टीम है। बता दें कि भारतीय  टीम कई बार विपरीत परिस्थितियों में सीरीज अपने नाम की है।

अपने मोमेंटम को बनाए रखना होगा

जुलाई में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर होगी। यह दौरा भारत के लिए बेहद अहम है। इंग्लैंड दौरे से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को काफी उम्मीद हैं। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि साल 2019 में विश्वकप का आयोजन इंग्लैंड की सरजमीं पर होना है।

इंग्लैंड दौरे पर बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि,

”मैं बहुत उम्मीद करता हूं कि भारत, इंग्लैंड में जीत हासिल करेगा। उन्होंने द.अफ्रीका में वनडे सीरीज खेला। अगर वो वापस उस मोमेंटम को बनाए रखते हैं तो पूरी तरह से जीतने में कामयाब रहेंगे।” 

भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है इंग्लैंड दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर होगी। यह दौरा काफी लंबा होने वाला है। जहां पर भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच और तीन वनडे व तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में टीम इस बार विश्वकप से पहले अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहती है। पिछले इंग्लैंड दौरे में भारत को 3-1 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपने पिछले इंग्लैंड दौरे मे काफी निराश किया था।

चोट की वजह से कोहली नहीं खेल पाए काउंटी

भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस बार इंग्लैंड टूर से पहले वहां काउंटी क्रिकेट खेलना था। इसके लिए कोहली ने काउंटी टीम सरे से करार भी किया था। हालांकि आईपीएल मैच के दौरान कोहली की गर्दन में चोट लग जाने की वजह से वो अब काउंटी क्रिकेट में भाग नहीं ले रहे हैं। वहीं 14 जून से अफगानिस्तान के साथ शुरू हो रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भी कोहली मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंग्लैंड में भारतीय प्रदर्शन पर कोई भ्रम नहीं है।

दो महीने से अधिक चलेगा इंग्लैंड दौरा

दो महीने से अधिक लंबा इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ओल्ड ट्रैफोर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा। तीन टी-20 मैच के बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। वहीं 1 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

The post पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिया इंग्लैंड जीत का मन्त्र, कहा अगर ऐसा करेगी इंडिया तो जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.