विश्व क्रिकेट में कोई सबसे बड़ी व रोमांचक जंग है, तो वह निश्चित रूप से भारत और पाकिस्तान की है. भारत और पाकिस्तान का मैच जब भी होता है, तो दुनिया भर के सभी क्रिकेट प्रेमी काफी रोमांचित हो उठते है. दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार बेसब्री से करते है.
हालाँकि, अब भारत और पाकिस्तान के ज्यादा मैच देखने को नहीं मिल पाते है, लेकिन आईसीसी के इवेंट में भारत और पाकिस्तान के कुछ मैच देखने को मिल जाते है.
9 जून को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

आपकों बता दें, कि बस कुछ दिन बाद ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी. दरअसल, भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 9 जून को एशिया कप में फाइनल मैच खेला जाना है. हालाँकि, यह मैच पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं का मैच होगा.
आपकों बता दें, कि इनदिनों मलेशिया में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने है और इसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में टकराएगी.
सुबह 7 बजे शुरू हो जायेगा मैच
आपकों बता दें, कि यह मैच कुवाल्लामपुर के किरारा एकेडमी ओवल पर खेला जायेगा. वही भारतीय समय के अनुसार यह मैच भारत के लोग सुबह 7 बजे से देख सकेंगे. यह एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, इसलिए यह मैच भी एक टी-20 फॉर्मेट का ही मैच होगा.
भारत का पलड़ा भारी

आपकों बता दें, कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच कुल 9 मैच खेले गये है. जिसमे से 7 मैच भारतीय टीम ने जीते है और मात्र 2 मैच पाकिस्तान की टीम ने जीते है.
भारत जीत चुका है अपने शुरुआती दोनों मैच

आपकों यह भी बता दें, कि यह टूर्नामेंट 3 जून से ही शुरू हो चुका है और इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने शुरूआती दोनों मुकाबलों को जीत लिया है.
भारतीय टीम ने जहां अपने पहले मैच में शनिवार को मलेशिया की टीम को 142 रन से हराया था. वही थाईलैंड की टीम को 66 रनों से भारतीय टीम ने हराया था.
The post भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की डेट आई सामने, जाने कब कहाँ खेला जायेगा ये मैच appeared first on SportzWiki Hindi.