Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माराडोना ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों से मुलाकात की मांग की

ब्रोनित्सी 
फुटबॉल की दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार डिएगो माराडोना ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात का आग्रह किया है जिससे कि नाइजीरिया के खिलाफ अंतिम विश्व कप ग्रुप मैच से पहले जूझ रही टीम को प्रेरित किया जा सके। नॉकआउट में जगह बनाने के लिए अर्जेंटीना को सेंट पीटर्सबर्ग में मंगलवार को होने वाले मैच में नाइजीरिया को हर हाल में हराना होगा। माराडोना ने वेनेजुएला के टीवी चैनल टेलेसुर से कहा, 'मैं उनके साथ बैठक करना पसंद करूंगा। (नेरी) पंपीडो, (सर्जियो) गोयोचिया, (क्लाडियो) केनिगिया, (पेड्रो) ट्रोगलियो और डेनियल पासारेला के साथ भी अगर वह आना चाहता है तो और जार्ज वलडानो के साथ भी।'