Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के साथ टेस्ट मैच से पहले जीत से उत्साहित अफगानी कप्तान ने कही ये बड़ी बात

भारतीय टीम को अफ़ग़ानिस्तान के साथ एक एतिहासित टेस्ट मैच खेलना है. लेकिन उससे पहले अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. इससे अफ़ग़ानिस्तान टीम काफी उत्साहित है. बांग्लादेश के साथ यह सीरीज भारत में ही खेली गयी है.

अफ़ग़ानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश टीम बेबस नज़र आई और एक भी मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब नही हुई. बांग्लादेश को 3-0 से मात देने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की है.

ये कहा कप्तान असगर स्टैनिकजई ने 

अफ़ग़ानिस्तानी कप्तान असगर ने कहा, ”भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले शानदार तैयारी. इससे आत्मविश्वास बढ़ा है. पिछले कुछ सालों में हमने शानदार प्रदर्शन किया है. हम अफ़ग़ानिस्तान के लिए ये सब पाना चाहते हैं. अगर आप देखे तो बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं”

आत्मविश्वास से भरी अफ़ग़ानिस्तान टीम को अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैच का बेसब्री के साथ इंतजार है. इस टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान का नाम जुड़ जाएगा. शानदार गेंदबाजी कर रहे स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने कहा, ”पूरा श्रेय मेरी फिटनेस को जाता है. अगर आप फिट हो तो किसी भी क्षेत्र में अच्छा कर सकते हो. यह मायने नही रखता है, कि मैं लीग में खेल रहा हूं यह फिर नेशनल टीम में. मैं सिर्फ खेल का आनंद उठाना चाहता हूं”

राशिद खान ने इस सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी की. इसके साथ ही गेंदबाज मुजीब और मोहम्मद नबी ने भी शानदार प्रदर्शन किया. अंतिम मैच में अफ़ग़ानिस्तान टीम ने सिर्फ एक रन से जीत दर्ज की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने छ विकेट खोकर 145 रन बनाए थे. जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम छ विकेट खोकर 144 रन बना सकी.

The post भारत के साथ टेस्ट मैच से पहले जीत से उत्साहित अफगानी कप्तान ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.