इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) किसी भी खिलाड़ियों के लिए टीम में चयन पाने का सबसे बेहतरीन मंच बन गया है। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अक्सर राष्ट्रीय टीम में चयन होते हुए देखा गया है। चाहे वो देश के खिलाड़ी हो या फिर विदेश के।
यही वजह है कि इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। इस आईपीएल मे कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका राष्ट्रीय टीम में चयन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इन्हीं में दो नाम प्रमुख है अंबाती रायडू और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल का।
8 मई को हुआ था टीम में चयन

आठ मई को बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय दल की घोषणा की थी। कप्तान कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में श्रेयश अय्यर,अंबाती रायडू और सिद्धार्थ कौल को जगह दी। तीनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन चल रहा था। इस बीच आईपीएल का आधा सफर लगभग समाप्त हो चुका है।लेकिन भारतीय टीम में चयन होने के बाद तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन ग्राफ औंधे मुंह गिर गया।
चयन के बाद गिरा प्रदर्शन

तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारतीय टीम में चयन के बाद तेजी से गिरा। यह बात कोई हम नहीं बल्कि आंकड़े खुद बता रहे हैं। जिस वक्त टीम का चयन हुआ था उस वक्त तक रायडू ने 10 मैच खेले थे और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे थे। बतौर सलामी बल्लेबाज रायडू ने 151.61 की औसत से 423 रन बनाए हैं। चयन के बाद रायडू का प्रदर्शन धराशयी हो गया। 11 मई को राजस्थान के खिलाफ रायडू ने 11 रन बनाए।
हैदराबाद के खिलाफ 13 मई को 62 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। 18 मई को 29 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं पंजाब के खिलाफ 1 रन बनाए। प्लेऑफ मैच में शून्य पर आउट हुए। फाइनल मुकाबले में 16 रन की पारी खेला। इस दौरान रायडू का स्ट्राइक रेट घटकर 146 आ गया ।
कौल के प्रदर्शन मे आई कमी

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाजों में से एक सिद्धार्थ कौल का प्रदर्शन इस आईपीएल में अच्छा रहा है। लेकिन टीम इंडिया में चयन के बाद इसमें भारी गिरावट देखने को मिली है। चयन से पहले सिद्धार्थ कौल आईपीएल सीजन 11 के 10 मैच खेल चुके थे, इस दौरान कौल ने 40 ओवर में 13 विकेट अपने नाम किए और 282 रन दिए। चयन के बाद के प्रदर्शन करें तो 10 मई को हुए मुकाबले में कौल ने 4 ओवर में 48 रन दिए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 13 मई को भी कौल ने 3 ओवर में 40 रन दिए और इस दिन भी उनके हाथ खाली थे।
17 मई को एसआरएच का मुकाबला आरसीबी से हुआ। इस मैच में कौल ने 4 ओवर में 2 विकेट लेकर 44 रन दिए। 19 मई को केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में दो विकेट के साथ 26 रन दिए। चेन्नई के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए कौल ने 2 विकेट लिए और 32 रन दिए। फाइलन मुकाबले में कौल 3 ओवर गेंदबाजी की और 43 रन दिए। अगर टीम में चयन के बाद प्रदर्शन की बात करते तो कौल ने 26 ओवर में 265 रन देकर सिर्फ 8 विकेट लेने में ही कामयाब हुए। कुल मिलाकर भारतीय टीम में चयन के बाद दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भारी कमी आई है।
The post आईपीएल में अपने तूफानी प्रदर्शन से जमकर धमाल मचाने वाले साबित हो रहे भारतीय टीम में फुस्स, दूसरा नाम सबसे हैरान करने वाला appeared first on SportzWiki Hindi.