भारतीय कप्तान विराट कोहली की मूर्ति अब दिल्ली स्थिति मैडम तुषाद म्यूजियम में देखने को मिलेगी। कोहली लियोन मेस्सी,कपिल देव,यूसेन बोल्ट के बाद नए ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनकी मूर्ति मैडम तुषाद में देखने को मिलेगी।
बता दें कि मैडम तुषाद म्यूजियम में देश-विदेश की हस्तियों की मोम की बनी मूर्तिया लगाई जाती है। कोहल की यह मूर्ति भारत स्थित मेडम तुषाद की शाखा में लगाई गई। इसका अनावरण बुधवार को किया गया।
छह महीने में तैयार हुआ मोम का पुतला

भारतीय कप्तान विराट कोहली का पुतला छह महीने में बनकर तैयार हुआ है। विराट कोहली की मूर्ति बनाने में कारीगारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 200 बार कोहली की नाप ली गई और तमाम फोटोज भी खींची गई। भारतीय कप्तान विराट कोहली म्यूजियम में भारतीय जर्सी के साथ नजर आएंगे। कोहली के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।
Wax statue of Indian cricket team captain #ViratKohli to be unveiled shortly at Madame Tussauds, #Delhi. pic.twitter.com/kfxeM0Zpvo
— ANI (@ANI) June 6, 2018
कोहली ने मैडम तुषाद को किया धन्यवाद

कोहली के प्रशंसकों को जल्द अब कोहली के दीवार मैडम तुषाद में करने को मिलेगा। कोहली ने मैडम तुषाद की इस पहल का सराहना की। उन्होंने कहा कि, मैं इमानदारी से इसकी सराहना करता हूं। हमारा चित्र बनाने और अविश्वसनीय कामों की सराहना करता हूं। मैडम तुषाद के लिए धन्यवाद। मुझे अपने जीवन के शौकीन यादों में संग्रहीत किया जा रहा है।
प्रसिद्धि को देख लिया गया फैसला

बता दें कि मैडम तुषाद म्यूजियम अपने यहां उन्हीं हस्तियों को जगह देती हैं जो उल्लेखनीय होती हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली की पहचान पूरी दुनिया में है और उनके करोड़ों के तादाद में फैन फॉलोविंग है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली की तस्वीर लगाने का फैसला लिया गया।
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक अंशुल जैन ने कहा कि,‘हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट और क्रिकेटरों के लिए लोगों में किस प्रकार का जूनून होता है। कोहली वर्तमान में क्रिकेट स्टार हैं। विश्वभर में उनके प्रशंसकों की भरमार है। इसी वजह से विराट को दिल्ली स्थित मैडम तुषाद में शामिल करने का फैसला किया गया।’
बता दें कि अंशुल जैन ने कोहली की मूर्ति की एक तस्वीर उन्हें भी भेजी। इसे देखकर कोहली काफी खुश भी हुए।
The post दिल्ली के मैडम तुषाद म्यूजियम में लगी कप्तान कोहली की मोम की मूर्ति, देखे झलक appeared first on SportzWiki Hindi.