Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को मिली स्पेन से बड़ी हार

मैड्रिड। भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पिछले मैच में स्पेन को शिकस्त दी थी, लेकिन इस मैच में वह कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

नहीं चला मेसी का जादू, अर्जेंटीना को कमजोर आइसलैंड से खेलना पड़ा ड्रॉ

मेजबान स्पेन ने चौथा मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। स्पेन की ओर से रिएरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वें और 34वें मिनट में, लूसिया जिमेनेज ने 19वें और कार्मेन कानो ने 37वें मिनट में गोल दागे। टीम इंडिया का एकमात्र गोल उदिता ने 22वें मिनट में किया। शृंखला का पांचवां मैच सोमवार को खेला जाएगा।

यो-यो टेस्ट पास करने में अब यह भारतीय खिलाड़ी भी रहा नाकाम, हुआ टीम से बाहर

शृंखला में इससे पहले भारत टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, लेकिन इसके बाद तीसरे मैच में भारतीय ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की। चौथे मैच में भारतीय टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को तीसरे टेस्ट में 3-2 से शिकस्त दी थी।

FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो का जलवा बरकरार, करिश्माई हैट्रिक मार मैच कराया ड्रा

तीसरे मैच में भारतीय टीम की ओर से गुरजीत कौर ने 28वें, लालरेमसियामी ने 32वें और रानी ने 59वें मिनट में गोल किया। जबकि स्पेन तीसरे ही मिनट में मारिया लोपेज के गोल से बढ़त बनाने में कामयाब रही। रिएरा ने 58वें मिनट में स्पेन को बराबरी पर ला खड़ा किया, जबकि भारतीय कप्तान रानी ने 59वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।

भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को दी मात

ये उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें भारतीय तेज गेंदबाज बने उमेश यादव