ब्रेडा (नीदरलैंड)। एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को अपने तीसरे मैच में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से नजदीकी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना।
श्रीजेश की कप्तानी वाली भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट के तीन मैचों में यह पहली हार है। विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाकी ओर से लैशलन शार्प (छठे मिनट), टाम क्रेग (15वें मिनट) और ट्रेंट मिटोन (33वें मिनट) ने गोल किए।
फीफा विश्व कप से बाहर हुआ गत चैम्पियन जर्मनी, दक्षिण कोरिया ने किया बाहर
वहीं भारतीय टीम की ओर से वरूण कुमार (10वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (58वें मिनट) ने गोल दागे। इस हार के साथ भारतीय हॉकी टीम तीन मैचों में छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
पांच बार के विश्व विजेता ब्राजील ने भी किया नॉकआउट में प्रवेश
जबकि कंगारू टीम तीन मैचों में सात अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। मेजबान हॉलैंड टीम छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। भारतीय टीम अगले मैच में आज बेल्जियम से मुकाबला करेगी। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम एक बार फिर से राउंड रोबिन चरण में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
अपने 100वें टी-20 मैच में भारत ने आयरलैंड को हराया, रोहित शतक से चूके
मैच में दोनों ही टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल के कई अवसर प्राप्त हुए। ऑस्ट्रेलिया को सात तो भारतीय टीम को नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले।भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले दो मैचों में धुर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को शिकस्त दी थी।
FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड और कोस्टा रिका के बीच मैच हुआ ड्रा
भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से और अर्जेंटीना को 2-1 से शिकस्त दी थी। छह देशों के इस टूर्नामेंट में राउंड रोबिन चरण के बाद शीर्ष स्थान पर रहने वाली दो टीमें रविवार को फाइनल में आपस में भिड़ेंगी।