स्पोर्ट्स डेस्क:इंग्लैंड क्रिकेट के सभी खिलाड़ी इन दिनों जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर है और इस प्रदर्शन के कारण आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 5 मैचों की सीरीज में लगातार 4 मैच हराकर क्लीन स्वीप करने की तैयार में है। कल खेले गए सीरीज के 4 मैच में इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय 101 रनों की तूफानी पारी के कारण इंग्लैंड ने आॅस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। कल टॉस जीतने के बाद आॅस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 44.4 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया। अगर इस सीरीज के अंतिम मैच भी इंग्लैंड ने जीत प्राप्त कर ली तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 की क्लीन स्वीप का नया रिकॉर्ड बना सकती है। मौजूदा ICC की ODI रैंकिंग की नंबर-1 टीम इंग्लैंड ने आॅस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की सीरीज में अपने नाम कई नए रिकॉर्ड बनाए है।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना कर इंग्लैंड टीम ने वन डे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आॅस्ट्रेलिया के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम इन दिनों ICC रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफखेले गए आखिरी नौ मैचों में से 8 मैच जीतने में कामयाब रही है। बॉल टेंपरिंग के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है। आॅस्ट्रेलिया टीम लगातार मैच हार रही है और टीम 30 साल पूराने अपने खराब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही है।इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रवाना हो गए है। इंग्लैंड के साथ तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
Herald