Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनु कुमार ने लहराया भारत का परचम, एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड

नई दिल्ली। युवा भारतीय एथलीट अनु कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उत्तराखंड के रहने वाले अनु ने जापान के गिफु में चल रहे पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

Anu-Raghavan

अनु 2020 और 2024 ओलम्पिक के लिए गेल इंडिया की स्पीडस्टार प्रतिभा खोज कार्यक्रम से तलाशे गए हैं।

प्रतियोगिता में अनु से पहले कल युवा महिला एथलीट 19 साल की जिस्ना मैथ्यू ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। जिस्ना ने फाइनल में 53.26 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।

मध्यम दूरी की दौड़ में अनु कुमार देश के उभरते धावकों में से एक हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर अनु कुमार ने 2017 में हुए वर्ल्ड स्कूल गेम्स में 800 मी. दौड़ में देश के लिए रजत पदक जीता था। इस साल भी अनु कुमार राष्ट्रीय फलक पर शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली में हुए ‘प्रथम खेलो इंडिया’ स्कूल गेम्स में भी अनु कुमार ने 800 व 1500 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्हें जमैका में एक माह तक प्रशिक्षण लेने का मौका मिला और एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर  अपनी काबिलियत का बेहतर परचम लहराया है।

The post अनु कुमार ने लहराया भारत का परचम, एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.