Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी जूनियर नेशनल शिविर के लिए कुरुक्षेत्र की सविता का चयन

नई दिल्ली
भारतीय जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिए कुरुक्षेत्र की सविता का चयन किया गया है। सविता के चयन पर हॉकी कोच शिव कुमार सैनी ने कहा कि कुवि के हॉकी सेंटर में अभ्यास कर रही सविता के चयन से अन्य खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि विता ने यह कामयाबी बगैर एस्ट्रोटर्फ के कड़ा अभ्यास कर हासिल की है। उन्होंने कहा कि सविता इससे पहले भी एमपी एकेडमी ग्वालियर की ओर से जूनियर नेशनल की टीम में हिस्सा ले चुकी है। उसने अपने बेहतर खेल प्रदर्शन के दम पर नेशनल शिविर में अपनी जगह बनाई है।

इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर सविता देश की जूनियर नेशनल टीम में अपनी जगह बना सकती है। उन्होंने बताया कि यह शिविर नौ जून से भोपाल के साई सेंटर में शुरू होगा। इसी शिविर से राष्ट्रीय जूनियर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की खिलाड़ियों व उन्हें पूरा विश्वास है कि सविता अपनी काबलियत के दम देश की नेशनल जूनियर हॉकी टीम में अपनी जगह बनाएगी। सविता की इस उपलब्धि से जिले भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।