भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट के इस सीजन में खेलना तय माना जा रहा था। विराट कोहली के साथ काउंटी क्रिकेट की सर्रे क्लब ने करार किया था। लेकिन इसके ठीक पहले विराट कोहली को गले में चोट लग गई। कोहली को आईपीएल के दौरान गले में खिंचाव आ गया। जिसको डॉक्टर को दिखाने पर उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सलाह दी।

काउंटी क्रिकेट में विराट कोहली की जगह ले सकता है ये पाकिस्तानी बल्लेबाज
विराट कोहली के चोटिल होने के बाद काउंटी क्रिकेट से हटने के साथ ही अब सर्रे की टीम को कोहली के स्थान पर खिलाड़ी को चुनने की चुनौती है। लेकिन इसको लेकर सर्रे क्लब ने तलाश तेज कर दी है। रिपोर्ट की माने तो विराट कोहली के स्थान पर सर्रे की टीम एक पाकिस्तानी बल्लेबाज को शामिल कर सकता है।

सर्रे के लिए अजहर अली हैं विराट कोहली की जगह लेने के दावेदार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली सर्रे के लिए विराट कोहली का स्थान लेने की कतार में सबसे आगे माने जा रहे हैं। ईएसपीएन की रिपोर्ट की हवाले से पता चला है कि सर्रे की टीम विराट कोहली के स्थान पर पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली को शामिल कर सकती है साथ ही पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज असद शफीक काउंटी क्रिकेट में सोमरसेट के लिए मैट रेनशॉ की जगह लेने के दावेदार माने जा रहे हैं।

पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर भी हैं अजहर और असद के काउंटी खेलने के पक्ष में
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर भी अजहर अली और असद शफीक के काउंटी क्रिकेट में खेलने के पक्ष में दिख रहे हैं। पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने इसको लेकर कहा कि “हमारे चयनित खिलाड़ियों में से हमे उम्मीद कर रहे हैं कि अजहर और असद को काउंटी क्रिकेट में कुछ मैच खेले। वैसे ये उनकी दिलचस्पी की बात है कि कुछ समय के लिए वो वहां जाएं। क्योंकि ये खिलाड़ी लीग(टी-20) नहीं खेलते हैं। अगर वो काउंटी क्रिकेट खेलते हैं तो हम निश्चित रूप से इसे प्रोत्साहित करेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post चोट के चलते काउंटी क्रिकेट से बाहर होने वाले विराट कोहली की जगह मिल सकती है इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को appeared first on SportzWiki Hindi.