Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा बल्लेबाज शुभमन का क्वान कंपनी के साथ करार

नई दिल्ली, 14 जून; लोकप्रिय सितारों के प्रोफाइल का प्रबंधन करने वाली देश की शीर्ष स्तरीय प्रबंधन कंपनी क्वान ने भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ करार किया है। ऐसे में यह कंपनी शुभमन के वाणिज्यिक हितों को देखेगी।

मुंबई आधारिक इस कंपनी ने शुभमन के साथ करार की घोषणा करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य इस 18 वर्षीय खिलाड़ी को उभरते सितारे रूप में दर्शाने का है।

शुभमन ने अंडर-19 टीम की विश्व कप जीत के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने इस टूर्नामेंट 104.50 की औसत से 418 रन बनाए थे। इसके अलावा, उन्हें इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 1.8 करोड़ रुपये की राशि में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए टीम में शामिल किया गया था।

वर्तमान में इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल हुए शुभमन ने क्वान कंपना के साथ इस करार पर खुशी जताते हुए कहा, “क्वान देश में सबसे अच्छी प्रबंधन कंपनी है। मैं इसके साथ जुड़कर काफी खुश हूं और भविष्य में मिलने वाले अवसरों का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी बेहतरीन साबित होगी।”

The post युवा बल्लेबाज शुभमन का क्वान कंपनी के साथ करार appeared first on SportzWiki Hindi.