Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए तैयारियों में जुटी टीम इंडिया, बहा रही है पसीना, तस्वीरे आई सामने

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 14 जून से 18 तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला जाने वाला है जिसकी तैयारियां दोनों ही टीमें करने लगी है। भारतीय टीम बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुँच गयी है और पसीना बहा रही है जिसकी ताजी फोटो अभी सामने आयी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के बाद भारतीय टीम का यह पहला मुकाबला होगा जबकि अफगानिस्तान के लिए यह एकमात्र टेस्ट बहुत ख़ास और यादगार रहने वाला है। यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान का पहला मैच हो,गा क्योंकि इससे पहले इन्हें वनडे और टी20 खेलने की वरीयता प्राप्त थी लेकिन अब टेस्ट में भी इन्हें वरीयता मिल गयी है।

बीसीसीआई ने आज अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी पसीना बहा रहे है। आईपीएल के बाद यह पहला मुकाबला है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी एकसाथ खेलते हुए नजर आयेंगे।

गौरतलब हो कि भारतीय क्रिकेट टीम में इस बार इस एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच में न तो मुख्य कप्तान विराट कोहली है और न ही हिटमैन रोहित शर्मा और साथ ही जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी इस मैच के लिए आराम दिया गया है।

यहाँ देखिये ट्वीट

इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को 27 और 29 जून को होने वाले आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैचों के यूके का दौरा करना है और उसके बाद फिर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन ही वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), करुण नायर, हार्दिक पांड्या, चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, कुलदीप यादव और उमेश यादव।

The post अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए तैयारियों में जुटी टीम इंडिया, बहा रही है पसीना, तस्वीरे आई सामने appeared first on SportzWiki Hindi.