Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमसीए क्रिकेट सुधार समिति से जुडेÞंगे बलविंदर सिंह संधू

मुंबई

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) से जुडेÞंगे। इससे पहले कल एक और पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी भी एमसीए सीआईसी से जुड़ने की पुष्टि की थी। एमसीए सीआईसी में छह सदस्य हो सकते है। मौजूदा समय में पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर और मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार इसके सदस्य हैं।

 

मौजूदा समय में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर इसके अध्यक्ष है जिन्होंने एमसीए के प्रशासकों की समिति को मौखिक तौर पर बताया है कि वह सीआईसी की जगह सीनियर टीम के चयन समिति का अध्यक्ष बने रहना चाहते है। संधू, 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि हां , उन्होंनेर् एमसीएी मुझ से संपर्क किया था और मैंने हामी भर दी है। उन्होंने कहा कि घावरी और वाडेकर के साथ उनके अच्छे संबंध है।