Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप में आज मेक्सिको से भिड़ेगी जर्मनी

मास्को: मौजूदा विजेता जर्मनी फीफा विश्व कप-2018 के अपने पहले मैच में आज ग्रुप-एफ के अपने पहले मुकाबले में मेक्सिको के खिलाफ उतरेगा।  जर्मनी ने 2014 में ब्राजील में खेले गए विश्व कप में अर्जेटीना को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। चार बार कि विजेता को इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

फीफा विश्व कपजर्मनी ने क्वालीफाइंग दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 मैच जीते थे। इन मैचों में उसने सिर्फ 10 गोल खाए थे। उसने पिछले साल कन्फेडेरेशन कप भी अपने नाम किया था, लेकिन उसकी हालिया फॉर्म संतोषजनक नहीं रही है।

कोच जोएचिम लोव की यह टीम अपने पिछले छह अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है वो भी सऊदी अरब जैसी टीम के खिलाफ। इस टीम को हाल ही में विवाद का सामना भी करना पड़ा है। टीम के दो बड़े खिलाड़ियों- इल्के गुंडोगेन और मेसुट ओजिल को तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद माहौल गरमा गया था और टीम के रूस पहुंचने तक भी यह विवाद हवा में था।

इन सबसे परे हालांकि जर्मनी का इस बार भी अंतिम-4 में जाना तय माना जा रहा है और मैक्सिको के खिलाफ उसे जीत का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। जर्मनी ने कन्फेडेरेशन कप में मेक्सिको को 4-1 से मात दी थी।

वहीं मेक्सिको की बात की जाए तो दक्षिण अमेरिका की इस टीम ने अपने अंतिम छह विश्व कप में हमेशा अंतिम-16 में प्रवेश किया है। जर्मनी को अगर मात देनी है तो मैक्सिको को अपन खेल में तेजी लानी पड़ेगी।

टीम का दारोमदार टीम के शीर्ष स्कोरर जेवियर हर्नाडेज पर होगा। टीम के कोच ने दोस्ताना मैचों में अपने सभी पत्ते नहीं खोले थे इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि वह किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे।

The post फीफा विश्व कप में आज मेक्सिको से भिड़ेगी जर्मनी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.