Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गये कोच मिकी आर्थर

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लेकर पाकिस्तान कोच मिकी आर्थर काफी ज्यादा खुश है. चैंपियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ जीत के बाद से सरफराज अहमद की कप्तानी को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है. वही अब कोच ने भी उनकी कप्तानी को लेकर बात की और तारीफ की है.

उसकी कप्तानी में सुधार आया है 

सरफराज की कप्तानी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

मुझे लगता है कि सरफराज दिन प्रतिदिन अच्‍छा कर रहे हैं. हालांकि टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक जितना रन उनके पास होना चाहिए था उतना है नहीं है, लेकिन निश्चिततौर पर वह वापसी करेंगे. मुझे लगता  है कि उनकी कप्‍तानी  दिनों दिन बेहतर हो रही है. हमें ध्‍यान देना होगा कि तीनों फॉर्मेट में कप्‍तानी करना आसान काम नहीं है.”

आर्थर ने सरफराज की तारीफ करते हुए आगे कहा कि “टीम पर उनका नियंत्रण शानदार है। वह टीम के खिलाडि़यों के साथ एक दोस्‍त की तरह पेश आते हैं।”

हाल में ही पाकिस्तान ने किया अच्छा प्रदर्शन 

पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीम ने हाल में ब्रिटेन का दौरा किया था. पाक का यह दौरा सफल रहा था. आयरलैंड के डेब्‍यू टेस्‍ट मैच में पाक को जीत हासिल हुई थी. वहीं इंग्‍लैंड के खिलाफ दो मेचों की टेस्‍ट सीरीज 1-1 से बराबर रही थी. इसके अलावा पाक की टीम स्‍कॉटलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज भी जीतने में सफल रही थी।

हालांकि टेस्‍ट मैचों में सरफराज का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज में 10.33 की खराब औसत से कुल 31 रन बनाए.

आप को बता दें कि 31 साल के सरफराज ने 41 टेस्‍ट मैचों में 37.78 की औसत से अब तक 2,267 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है.

ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि सरफराज अहमद कब अपनी फॉर्म हासिल करते है और बल्ले से भी टीम की जीत में योगदान देते है.

 

The post पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गये कोच मिकी आर्थर appeared first on SportzWiki Hindi.