Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व का एकलौता भारतीय बल्लेबाज जिसने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को दिलाई है सबसे ज्यादा जीत

क्रिकेट में कई मैच अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक पहुंचते हैं. अंतिम गेंद तक पहुंचने वाले मैच काफी रोमांचक होते हैं. कई बार होता है कि ओवर की अंतिम गेंद पर टीम को जीत के लिए एक या दो से अधिक की आवश्यकता होती है. ऐसे में कुछ ही बल्लेबाज यह कर पाने में सफल हो पाते हैं. चलिए आपको बताते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही धमाकेदार बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है.

महेंद्र सिंह धोनी 

जब भी मैच फिनिशिंग की बात आती है तो उसमे सबसे उपर नाम पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है. धोनी मैच फिनिश करने में माहिर माने जाते हैं. धोनी ही वह खिलाड़ी हैं. जिन्होंने सर्वाधिक चार बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है. धोनी का यह रिकॉर्ड वनडे मैचों में है.

पहली बार धोनी ने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2007-08 में ऑस्टेलिया के खिलाफ, 2013-14 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जबकि 2015-16 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी के दौरान लगाया था.

जबकि धोनी के अलावा अब्दुल रज्जाक, रवि बोपारा, कोरी कोलिमोर, एबी डीविलियर्स, ब्रेट ली, एल्बी मोर्कल, थिसारा परेरा, शेन वाटसन ने दो-दो बार अपनी टीम के लिए 50 वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है.

छक्का लगाकर जीत दिलाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम 

2011 में विश्व कप के दौरान धोनी द्वारा लगाया गया छक्का सभी को आज भी याद होगा. वहीं वह ऐसा एक या दो बार नही बल्कि नौ बार कर चुके हैं जब उन्होंने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी है.

अगर बात टी-20 करें तो इसमें भी धोनी सबसे आगे नज़र आते हैं. धोनी ने टी-20 में तीन बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है.

महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नॉथन मैकुलम, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा और श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो बार टी20 मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा किया है.

The post विश्व का एकलौता भारतीय बल्लेबाज जिसने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को दिलाई है सबसे ज्यादा जीत appeared first on SportzWiki Hindi.