Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केकेआर के इस स्टार खिलाड़ी को सीपीएल में जमैका तल्लावाहज ने बनाया कप्तान

विश्व क्रिकेट में अब तो पूरे सालभर टी-20 क्रिकेट की धूम मची हुई रहती है। एक टी-20 लीग के खत्म होते ही दूसरी शुरू हो जाती है यानि अब तो दुनियाभर के  टी-20 क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी इन लीगों में व्यस्त रहते हैं।

अभी इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के समाप्त हुए 1 महीनें का वक्त भी नहीं गुजरा है, कि कैरेबियाई टी-20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जमैका तल्लावाहज के कप्तान बने आन्द्रे रसेल

कैरेबियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 8 अगस्त से शुरू होने जा रहा है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी तैयारियों में पहला कदम जमैका तल्लावाहज की टीम ने उठाया है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्द्रे रसेल को कप्तान नियुक्त किया है। आन्द्रे रसेल सीपीएल का पिछला सीजन अपने पर लगे  डोपिंग प्रतिबंध के कारण नहीं खेल सके थे।

कप्तान बनने के बाद रसेल ने जतायी खुशी

हाल ही में खेले गए आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्ससे लिए शानदार खेल दिखाने वाले आन्द्रे रसेल को कप्तान बनाना जमैका तल्लावाहज का बहुत बड़ा फैसला है। जमैका का कप्तान बनने के बाद आन्द्रे रसेल ने भी खुशी व्यक्त की है। आन्द्रे रसेल ने कहा कि “ईमानदारी से कहूं तो ये अच्छा अहसास है। मैंने पिछला सीजन एक साल का प्रतिबंध लगने के कारण छोड़ा था। मैं अब आगे की ओर देख रहा हूं। मैं न केवल खेलने के लिए उत्सुक हूं बल्कि जमैका तल्लावाहज का कप्तान बनने पर भी खुश हूं।”

आईपीएल में रसेल का रहा जबरदस्त प्रदर्शन

आन्द्रे रसेल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन बेहतरीन गुजरा। आन्द्रे रसेल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राईडर्स के लिए 16 मैचों में 185 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाने के साथ ही गेंदबाजी में भी बढ़िया काम करते हुए 13 विकेट हासिल किए। ऐसे में रसेल पर जमैका भी इसी तरह की उम्मीदें लगा रहा है।

आईपीएल की तरह ही सीपीएल को भी फैंस करते हैं पसंद

आन्द्रे रसेल ने आगे कहा कि “ये(सीपीएल) बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि भारत में लोग किस तरह से आईपीएल को लेकर उत्सुक होते हैं। वो अपनी टीम को देखना चाहते हैं और शीर्ष चार का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो कुछ उसी तरह से यहां(सीपीएल) पर भी स्थानीय लोग उत्सुक होते हैं। क्योंकि एक बार जब आप अपने घर में होते हैं तो मुझे लगता है कि वो ये जगह है जहां पर आप कुछ करना चाहते हैं और आपको ज्यादा से ज्यादा अपने आपको व्यक्त करने की जरूरत है।”

हमारी टीम है बहुत संतुलित

दिग्गजों से भरी जमैका तल्लावाहज टीम को लेकर रसेल ने कहा कि “हमारे पास एक बहुत अच्छी , संतुलित टीम है। हमारे पास ऐसी टीम है जो सिर्फ नामों के बारे में नहीं सोचती है। वो सब कुछ कर सकते हैं और जल्दी खेल को बदल सकते हैं। मैं सचमुच टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स में विश्वास करता हूं और मुझे लगता है कि हमारे पास यही है। मुझे ये भी लगता है कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं तो बल्लेबाजी कर सकते हैं और गेंदबाजी भी कर सकते हैं। कागजों पर ये टीम बहुत अच्छी है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post केकेआर के इस स्टार खिलाड़ी को सीपीएल में जमैका तल्लावाहज ने बनाया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.