पिछले साल आईसीसी ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट टीम का दर्जा दिया। इसके बाद पहली बार सफेद जर्सी में बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम उतरी। अफगानिस्तान का सामना टेस्ट क्रिकेट की सबसे धाकड़ टीम भारत से था। पहले विकेट के लिए शिखर धवन और मुरली विजय ने 168 रनों की साझेदारी की। शिखर धवन ने 96 गेंदों में 107 रन की उम्दा पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंंदबाज यामिन अहमदजई थे।
अफगानिस्तान के पहले विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने

यामिन अहमदजई अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज पहले दिन के खेल में रहे। यामिन का नाम अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। वो अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
यामिन ने अपना पहला शिकार भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बनाया। इसके बाद दूसरा विकेट लोकेश राहुल का झटका। केएल राहुल ने 64 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। दो बड़े विकेट लेने के बाद यामिन अहमदजई ने अपनी खुशी खुशी का इजहार किया।
यामिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि
“अगले दिन भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं दो बड़े विकेट को यादगार बताया।”
टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात करते हुए यामिन ने कहा कि,
“एक सपना था जो हमारे देश के लिए सच साबित हुआ। यह अच्छा था। लेकिन थोड़ा तनावपूर्ण था। फिर भी एक नंबर टीम भारत के खिलाफ एक अच्छा अनुभव है। अभी मैच के चार दिन बाकी है और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। “
शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते खुशी

पिछले साल आईसीसी ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच का दर्जा दिया। इसके बारे में यामिन अहमदजई ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि,
“क्रिकेटरों की जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात टेस्ट कैप पहनना है। मेर लिए भी वही है। मैं इन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता । जब हम मैदान में आए तो उत्साह था लेकिन थोड़ी घबराहट भी थी।”
पहले दिन का खेल

लंच से पहले भारतीय बल्लेबाज मजबूत स्थित में थी। लेकिन लंच के बाद अफगानिस्तान ने वापसी की। शिखर धवन और मुरली विजय की उम्दा पारी के बाद अफगानिस्तान को छह सफलता मिली। पहले दिन भारत का स्कोर 347/6 था।
पहले दिन मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान ने अच्छी इकॉनामी से गेंदबाजी की थी। पहले दिन यामिन अहमदजई को दो सफलता मिली। राशिद खान,मुजीब और वफादार को एक-एक सफलता मिली।
The post शिखर धवन और केएल राहुल का विकेट लेने के बाद यामिन अहमदजई ने दिया बड़ा बयान,कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.