Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कचरा फेंकने के लिए शख्स को लताड़ा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के नंबर एक क्रिकेटरों में से एक हैं. कमाई के मामले में वह भारत के नंबर एक एथलीट हैं, साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी खासे लोकप्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सड़क पर कचरा फेंकने वाले लोगों के लताड़ लगा रही हैं. अनुष्का शर्मा इस वीडियो में रोड पर गाड़ी से चलते हुए सीसा नीचे करके फेंकने वाले लोगों से बेहद खफा दिख रही हैं.

पूरे देश में प्रदूषण को लेकर सरकारों से लेकर एनजीओ तक सभी अभियान चला रहे हैं, लेकिन जबतक हर व्यक्ति खुद से ये जिम्मेदारी नहीं निभाएगा. देश में प्रदूषण को लेकर चल रही हर मुहिम फेल होती रहेगी. कार से शहर में घूम रहे भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस मुहिम में एक कदम आगे बढ़ाया है. उन्होंने राह चलते एक कार वाले को इसकी नसीहत दी.

 

यह भी पढ़ें:

BCCI अवार्ड्स: विराट कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड, अनुष्का पर रहीं सबकी निगाहें ...

जिसका वीडियो विराट कोहली ने अपने हैंडल से शेयर किया है और लोगों से गुजारिश की है कि वह राह चलते सड़क पर कचरा ने फेंके.

विराट कोहली ने लिखा, “सीसा नीचे करके ये लोग कितने आराम से कूड़ा रोड पर फेंक रहे हैं. लक्जरी कारों में चलने वाले ये लोग दिमाग पता नहीं कहां रख आते हैं. क्या ऐसे लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? अगर आप कुछ इस तरह गलत होता देखें तो यही करें और लोगों को जागरूक करें.”

देखें वीडियो :

The post अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कचरा फेंकने के लिए शख्स को लताड़ा appeared first on Live Cities.