मुंबई। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक बात पर गुस्सा आया, जब उन्होंने सडक़ पर कथित रूप से कूड़ा फेंकने के लिए एक व्यक्ति को आड़े हाथों लिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी के इस वाकए को रिकॉर्ड किया है। अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एक बार फिर यशराज फिल्मस के साथ काम करते दिखाई देंगे अक्षय
कुल सेकेंड के इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को सडक़ पर कूड़ा फेंक रहे एक व्यक्ति को लताड़ लगाकर नसीहत देते हुए देखा गया है। कूड़ा फेंक फेंकने वाला वह व्यक्ति एक सेडान में सवार है, हालांकि वह व्यक्ति इस वीडियो में नहीं दिखाई दे रहा है।
कोहली ने अनुष्का से संबंधित जो वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आप सडक़ पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं। आप इस तरह से सडक़ों पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते। बाद में अनुष्का ने उस व्यक्ति से सडक़ पर कूड़ा फेंकने की बजाए कूड़ेदान का प्रयोग करने को कहा।
दबंग खान की फिल्म रेस-3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस क्लिप के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए लिखा कि इन लोगों को सडक़ पर कचरा फेंकते हुए देखा और उनकी खिंचाई की। लक्जरी गाड़ी में सफर कर रहे हैं, लेकिन मस्तिष्क सही तरह से नहीं चला रहे। ये लोग हमारे देश को स्वच्छ रखेंगे ? अगर आप भी इस तरह कुछ गलत होते हुए देखें तो ऐसा ही करें और जागरुकता फैलाएं।
जानकारी के अनुसार, अनुष्का शर्मा ने जिस व्यक्ति का नसीहत दी उसने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह किसी राह चलते व्यक्ति की तरह चिल्ला रही थीं। कूड़ा फेंकने वाले इस व्यक्ति की पहचान अरहान सिंह के रूप हुई है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी इस लापरवाही के लिए माफी मांगी और कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अपनी बोली में कुछ तहजीब दिखानी चाहिए थी। गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी चोट के कारण इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए कांउटी क्रिकेट नहीं खेले सके हैं।