Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की अगुवाई वाली टीम इंग्लैंड में श्रृंखला जीतने की प्रबल दावेदार है : गांगुली

इस समय पूरी दुनिया में स्पोर्ट्स का बोलबाला है. सभी किसी न किसी खेल के फैन जरूर हैं. देखा जाए तो हमारे देश में सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद किया जाता है. पर उसके बाद यदि किसी खेल का बोलबाला है तो वो है फुटबॉल. लोगों के पसंदीदा खेल फुटबॉल का टूर्नामेंट फीफा विश्व कप 2018, 14 जून से शुरू होने वाला है. इसके फैन आम लोग ही नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज भी हैं. साथ ही वह अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन भी कर रहे हैं.

मेसी का जादू देखना चाहते हैं गांगुली 

फुटबाल के मुरीद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के फुटबाल प्रेमियों की तरह अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का समर्थन करेंगे, लेकिन वह लियोनल मेसी का कलात्मक खेल भी देखना चाहते हैं.

गांगुली ने कहा, “मैं, मेसी का जादू देखना चाहता हूं. उसने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है. उसके लिए यह बड़ा विश्व होगा.”

उन्होंने कहा कि, “रूस में विश्व कप में ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी पर नजरें होंगी.”

साथ ही गांगुली ने श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर को भी शुभकामना दी.

भारतीय टीम है प्रबल दावेदार

उन्होंने कहा, “मैंने उसे खेलते नहीं देखा. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.”

गांगुली ने यह भी कहा कि, “विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में श्रृंखला जीतने की प्रबल दावेदार है. मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में जीतेगी. दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह वनडे श्रृंखला में प्रदर्शन रहा, यदि उसे दोहरा सकें तो जीत तय है.”

भारत को तीन जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट खेलने है.

इंग्लैंड का दौरा करेगी भारतीय टीम

 

बता दें कि टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर जायेगी. जहां 3 जुलाई से टी-20 सीरीज खेली जायेगी. इस सीरीज के बाद 12 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होगा. वहीं इसके बाद 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.

इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. वनडे टीम में शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा सिद्धार्थ कौल और शार्दुल ठाकुर को भी मौका मिला है. टी-20 में कौल को शामिल किया गया है.

The post कोहली की अगुवाई वाली टीम इंग्लैंड में श्रृंखला जीतने की प्रबल दावेदार है : गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.