ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज रहे कैमरून बैनक्राफ्ट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में फिर से वापसी की ओर देख रहे हैं. केपटाउन में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर सहित बैनक्राफ्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक निश्चित समय के लिए बैन कर दिया था. डेविड वार्नर और स्मिथ पर जहां 12-12 महीने का बैन लगा तो वहीं बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबन्ध लगा.
अब बैनक्राफ्ट एक लीग के जरिए क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में फिर से वापसी की ओर देख रहे हैं.
ये कहा बैनक्राफ्ट ने

बैनक्राफ्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान का कहा
”पिछले कुछ महीने मेरे लिए ख़राब रहे हैं. ऐसे में काफी निराशा मिलती है. कुछ ऐसा समय आया जब मैंने काफी निराश महसूस किया. इस पर मुझे काफी गुस्सा भी आया, लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं.”
आगे बैनक्राफ्ट ने कहा
”मैंने अपने आप पर मेहनत की है. कुछ कामों में ज्यादा व्यस्त रहा हूं और अब मैं डार्विन में मैच खेलने से बस कुछ कदम ही दूर है. इसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.”
25 वर्षीय बैनक्राफ्ट डार्विन में होने वाली स्ट्राइक लीग में भाग लेंगे. बैनक्राफ्ट ने कहा
”साउथ अफ्रीका में जो हुआ वह मैं नही बदल सकता हूं. उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं. जो भी साउथ अफ्रीका में हुआ अब उसके बाद मैं फिर से ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह बनाने के लिए एक-एक कदम उसकी ओर बढ़ा रहा हूं. कोई कुछ भी कहे, लेकिन वास्तविकता तो नही बदल सकती और वह ये है कि मैंने गलत निर्णय लिया. इस गलती के लिए मुझे खुद को माफ़ करना पड़ा.”

मीडिया का सामना चुनौतीपूर्ण बताते हुए बैनक्राफ्ट ने कहा ”जब आप मीडिया के सामने होते हो तो उनका सामना करना काफी मुश्किल होता है. तरह-तरह के सवालों से बचना मुश्किल हो जाता है”
खाली समय में सीखी स्पैनिश

बैनक्राफ्ट ने बताया कि उन्होंने योग किया और एक नई भाषा स्पैनिश सीखी है. उन्होंने कहा
”मैं योग का अभ्यास कर रहा हूं. मैंने एक नयी भाषा सीखनी शुरु की. मैंने 6 हफ्ते तक स्पैनिश भाषा सीखी. मैंने कई सारे सामाजिक कार्य भी किए हैं. मुझे खेल बेहद पसंद है. मुझे क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है और मैं फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए कदम बढ़ा रहा रहा हूं.”
The post बॉल टेम्परिंग काण्ड में फंसने वाले कैमरून बैनक्राफ्ट ने स्टीव स्मिथ और वार्नर की वापसी के बाद कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.