Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्कॉटलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम की घोषणा, ये खिलाडी हुआ बाहर

खेल डेस्क। स्कॉटलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम को 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा हो गयी है पाकिस्तान टीम के शानदार बल्लेबाज बाबर आजम को इस सीरीज जगह नहीं दी गयी है क्योंकि उन्हें कलाई में चोट की वजह से उन्हें इस सीरीज में मौका नहीं मिला।

पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद और रविवार को इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 55 रन से हराकर सीरीज में बराबरी हासिल की। स्कॉटलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को 12 और 13 जून दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

पाकिस्तान टी20 टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), फखार जमन, अहमद शहजाद, हरिस सोहेल, शोएब मलिक, असिफ अली, हुसैन तल्लात, फहीम अशरफ, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद अमीर, हसन अली, राहत अली, उस्मान शिनवारी, शाहीन शाह अफरीदी