Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट नहीं … ये खिलाड़ी हैं दबंग खान के सबसे बड़े फैन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आने से सलमान खान समेत उनका पूरा परिवार मुश्किल में है. पिछले दिनों ऐसी भी खबर आई थी कि सलमान खान अब अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ के प्रोजेक्ट से अरबाज खान को बाहर करना चाहते हैं. सट्टेबाजी के चलते डायरेक्शन की जिम्मेदारी उन्होंने पहले ही अरबाज खान से ले ली थी और अब वो प्रोडक्शन की जिम्मेदारियों से अरबाज को हटाना चाहते हैं. बता दें कि सलमान इन दिनों रियलिटी शो ‘दस का दम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

शो के दौरान सलमान खान ने कई बातों का खुलासा किया. सलमान खान ने बताया कि वो और उनके पिता सलीम खान किस क्रिकेटर के मुरीद हैं. वैसे भी सलमान समय-समय पर अपना क्रिकेट प्रेम जाहिर करते रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

युवराज सिंह के घर गई लाइट तो … हरभजन सिंह ने ले ली चुटकी

शो के दौरान सलमान खान ने बताया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद हैं. इससे पहले भी सलमान खान कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी से अपनी नजदीकियां जता चुके हैं.

सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की रिलीज के वक्त धोनी और साक्षी को अपने घर पर बुलाया था. इसके अलावा भी कई मौकों पर धोनी सलमान खान के घर नजर आए.

देखें वीडियो :

The post विराट नहीं … ये खिलाड़ी हैं दबंग खान के सबसे बड़े फैन appeared first on Live Cities.