Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलजरीरा नहीं देना चाहता आईसीसी को मैच फिक्सिंग के सबूत, ये रही वजह

समाचार चैनल अल-जजीरा द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च-2017 में रांची में खेले गए टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग की बात सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जांच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पूरा सहयोग करने का वादा किया है.

इस पर चल रही जांच में एक नाटकीय मोड़ तब आ गया, जब अलजरीरा चैनल ने मैच फिक्सिंग के सबूत आईसीसी को देने से मना कर दिया.

अभी हाल में ही आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने अलजरीरा नेटवर्क से फिर से अपील की है कि वह जल्द से जल्द मैच फिक्सिंग के सबूत मुहैया कराये.

ICC को मैच फिक्सिंग के सबूत नहीं देना चाहता अल जजीरा, ये है बड़ी वजह

जिसके बाद अलजरीरा चैनल ने सबूत देने से मना कर दिया है. इसके पीछे उसने चैनल की विस्वसनीयता को आधार बनाया है.

असम्पादित फुटेज की मांग करते हुए महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा कि इस मामले में अलजरीरा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, जिसके कारण जांच करने में दिक्कत आ रही है. इसी बात को लेकर सीईओ सामने आये उन्होंने भी इसी बात को दोहराया.

उन्होंने दुबई में जारी बयान में कहा कि मैंने अल जजीरा से कहा है कि वे क्रिकेट में भ्रष्टाचार से जुड़ी जो भी सामग्री उनके पास है, हमें मुहैया कराएं. इसके बाद हम पूर्ण, विस्तृत और निष्पक्ष जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे. 

उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए हमें वे सभी साक्ष्य देखने पड़ेंगे, जिसके खुद के पास होने का वे दावा कर रहे हैं.

अलजरीरा असंपादित फुटेज को देने के लिए इस लिए मना कर रहा है, क्योंकि उसे डर है की उसके सूत्र का खुलासा हो जाएगा तो उससे चैनल की छवि पर नुकसान पड़ेगा.

Sting Operation: तो क्या भारत-ऑस्ट्रेलिया के इस टेस्ट मैच में पिछले साल हुई फिक्सिंग?

इसलिए हम लोग सबूत देने के पक्ष में न नहीं है, जबकि सीईओ ने यह भरोसा दिलाया कि उनके सूत्र का कहीं उल्लेख नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा, कि  मै ये विश्वाश दिलाना चाहता हूँ की आप निश्चिंत रहे.

हम पत्रकारिता सूत्रों का बचाव करने की जरूरत को समझते हैं और उसका पूरा सम्मान करते हैं। हमारी एसीयू टीम ने अन्य मीडिया कंपनियों के साथ इस आधार पर काम किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि इन आरोपों को साबित करने या नकारने के लिए हमें कार्यक्रम में दिखाए साक्ष्य को देखने की जरूरत है।

The post अलजरीरा नहीं देना चाहता आईसीसी को मैच फिक्सिंग के सबूत, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.