Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : यो-यो टेस्ट में फेल हुए अम्बाती रायडू की जगह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दिग्गज भारतीय खिलाड़ी की टीम में वापसी

भारतीय टीम को अब आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. भारतीय टीम आयरलैंड दौरे में जहां दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. वही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों, तीन वनडे मैच और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

रायडू हुए वनडे सीरीज से बाहर 

भारतीय टीम के लिए शुक्रवार को उस समय एक बहुत बुरी खबर आई थी. जब आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर शानदार प्रदर्शन करने वाले अम्बाती रायडू यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गये थे.

अम्बाती रायडू का आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन रहा था. अम्बाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 602 रन आईपीएल 2018 में बनाये थे. आईपीएल की शानदार फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने करीब दो साल बाद अम्बाती रायडू को वनडे टीम में जगह दी थी, लेकिन यो -यो फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण अम्बाती रायडू भारतीय टीम से बाहर हो गये है.

अम्बाती रायडू की जगह अब मिली सुरेश रैना को 

आपकों बता दें, कि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अम्बाती रायडू के स्थान पर भेजे जाने वाले खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है.

बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने एक बार फिर अपना भरोसा अनुभवी सुरेश रैना पर दिखाया है. सुरेश रैना करीब तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे. उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था.

खुद बीसीसीआई ने ट्वीट कर की पुष्टि 

आपकों बता दें, कि खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया (बीसीसीआई) ने एक ट्वीट कर सुरेश रैना के अम्बाती रायडू के स्थान पर चुने जाने की पुष्टि की है.

बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा है, “सुरेश रैना इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अम्बाती रायडू की जगह लेंगे.”

 

 

The post बड़ी खबर : यो-यो टेस्ट में फेल हुए अम्बाती रायडू की जगह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दिग्गज भारतीय खिलाड़ी की टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.