Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर भारत बना इंटरकोंटिनेंटल कप का चैम्पियन

मुंबई। करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय फुटबाल टीम ने रविवार को यहां जारी हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दो गोल दागने के साथ ही सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में अर्जेटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी की बराबरी कर ली। मेसी और छेत्री ने अपने देश के लिए कुल 64 गोल किए हैं।

सुनील छेत्री

मुंबई एरीना में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहतरीन रही और मेजबान टीम ने पहले मिनट से ही मैच पर अपना दबदबा बनाने का प्रयास किया।

मैच के आठवें मिनट में अनिरुद्ध थापा ने बॉक्स के दाएं छोर से फ्री-किक पर चतुराई भरा पास दिया, जिसे गोल में डालकर छेत्री ने भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

एक गोल से पिछड़ने के बाद मेहमान टीम ने मिडफील्ड में भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय मिडफील्ड एवं डिफेंस ने अपना संयम नहीं खोया और केन्या को गोल करने का एक भी साफ मौका नहीं दिया।

छेत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल आठ गोल किए और भारत को खिताब तक पहुंचाया। भारत की डिफेंस ने भी चार देशों की इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया और चार मैचों में केवल एक गोल खाया।

The post कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर भारत बना इंटरकोंटिनेंटल कप का चैम्पियन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.