Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम घोषित, इन दो खिलाड़ियों को नही मिली जगह

पुणे। पूर्व ओलंपियन मंगल सिंह चांपिया और जयंत तालुकदार एशियाई खेलों के लिए शुक्रवार को घोषित भारत की 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम में जगह बनाने से चूक गए। भारतीय टीम 18 अगस्त से 2 सितंबर तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों से पहले बर्लिन में 16-22 जुलाई तक होने वाले विश्व कप के चौथे स्तर में भाग लेगी।

तीरंदाजी

भारतीय टीम का दारोमदार ओलंपियन अतानु दास पर होगा जो यहां आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में दो दिनों तक चले ट्रायल में शीर्ष पर रहे।

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका कुमारी भी टीम में शामिल होने में कामयाब रही। हालांकि, महिलाओं की रिकर्व सेक्शन में दूसरे स्थान पर रही। असम की प्रोमिला डेमिरी ट्रायल में पहले पायदान पर रही।

भारत खेल प्राधिकरण (एसएआई) सोनीपत में हुए ट्रायल में पुरुषों के कम्पाउंड सेक्शन में अभिषेक ने शीर्ष पर रहकर एशियाई खेलों के लिए टिकट कटाया।

टीम :

रिकर्व- पुरुष : अतानु दास, सुखचैन सिंह, विश्वास, जगदीश चौधरी।

महिला- प्रोमिला डेमिरी, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, लक्ष्मीनी माझी।

कम्पाउंड (पुरुष)- अभिषेक वर्मा, अमन सैनी, रजत चौहान, संगमप्रीत बिस्ला।

महिला- मुस्कान किरण, ज्योति सुरेखा वेन्नाम, त्रिशा देब, मधुमिता कुमारी।

The post एशियाई खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम घोषित, इन दो खिलाड़ियों को नही मिली जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.