Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ के शतकों से भारतीय टीम फाइनल में

नॉर्थम्प्टन। हनुमा विहारी (147) और पृथ्वी शॉ (102) के शतकों की मदद से भारत-ए ने वेस्टइंडीज-ए को 203 रन से शिकस्त देकर तीन देशों की एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड लॉयन्स से भिड़ेगी।

भारत ने आयरलैंड को 143 रन से हरा T20 सीरिज की अपने नाम

हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने 50 ओवर में छह विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज 37.4 ओवर में 151 रन पर ही ढेर हो गई। अक्षर पटेल ने 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जबकि राजस्थान के रणजी खिलाड़ी दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए।

दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम और सुरेश रैना ने बना दिया ये रिकॉर्ड

इससे पहले भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने तीसरे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी कर मजबूत स्कोर की नींव रखी।हनुमा विहारी ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 131 गेंदों की पारी में पांच छक्के और 13 चौके लगाए। वहीं शॉ ने 90 गेंदों की पारी में 16 चौके की मदद से 102 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय, इंग्लैंड टीम में हुई ऑलराउंडर स्टोक्स की वापसी

इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने चौथे ओवर में 28 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। ये दोनों विकेट चेमार होल्डर ने लिए। सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत 5 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

नॉकआउट चरण के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगा मुकाबला, देखिए पूरा कार्यक्रम

भारत की ओर से दीपक हुड्डा (21), विजय शंकर (28) और इशान किशन ( नाबाद 21) ने भी उपयोगी पारियां खेली। विरोधी टीम की ओर से चंद्रपाल हेमराज ने 46 गेंद में सबसे अधिक 43 रन बनाए।