Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: चेतेश्वर पुजारा ने विराट कोहली की बढ़ाई मुसीबत, काउंटी में पुजारा का खराब प्रदर्शन शुरू

काउंटी क्रिकेट में खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए वापस भारत आना पड़ा था. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ दो दिन में ही ये टेस्ट मैच ख़त्म हो गया था. इस मैच के बाद पुजारा फिर से इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए लौट गए हैं. वह अपनी काउंटी टीम यॉर्कशायर से जुड़ गए.

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत आने से पहले पुजारा काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. मगर अब पुजारा की वापसी कुछ खास नही रही है. पुजारा अपनी शानदार फॉर्म को बरक़रार रखने में सफल नही हो पाए.

8,200 किलोमीटर का सफ़र तय कर लौटे पुजारा सिर्फ चार गेंदे खेल हो गए आउट 

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज पुजारा लगभग 8,200 किलोमीटर का सफर तय कर साउथम्प्टन पहुंचे और अपनी टीम यॉर्कशायर के लिए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, मगर वो महज चार गेंद ही खेल पाए और आउट हो गए.

वहीं रॉयल लंदन वन डे कप में तीन अर्द्धशतक और एक शतक लगाने वाले पुजारा बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौटे गए. इससे भारत के लिए भी चिंताएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि भारतीय टीम को अगस्त से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है. पुजारा वहां काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. इसलिए वह वहां की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हो गए होंगे. मगर उनका फॉर्म में रहना बेहद जरुरी है.

ख़राब फॉर्म से जूझ रहे डेल स्टेन ने किया आउट 

चेतेश्वर पुजारा को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आउट किया है. डेल स्टेन ने चोटिल होने के बाद काउंटी में वापसी की है. वह पिछले काफी समय से अपनी ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं. मगर उनकी एक गेंद को पुजारा समझ नही पाए और अपने विकेट गंवा बैठे.

स्टेन भारत के खिलाफ इसी साल जनवरी में टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. वहीं मैदान पर वापसी करते हुए वह रॉयल लंदन वन डे कप में हैम्पशायर के लिए अब तक तीन मैच खेल चुके हैं.

The post वीडियो: चेतेश्वर पुजारा ने विराट कोहली की बढ़ाई मुसीबत, काउंटी में पुजारा का खराब प्रदर्शन शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.