Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब के बाद अब इस टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के पहले डिवीजन लीग में एमआरसी में बड़ी जिम्मेदारी के साथ शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने आर आश्विन को टीम की कप्तानी सौंपी थी।

आर आश्विन ने आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अंत के कुछ मैचों में पंजाब की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। आईपीएल के बाद आश्विन बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं।

इस टीम से खेलते हैं आश्विन

ऑफ स्पिनर आर आश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन की टाम से खेलते हैं। इस बार वो एमआरसी ए के लिए भी खेलते नजर आएंगे। हालांकि आपकों बता दें कि दोनों ही टीमों का स्वामित्व टेक सॉल्यूशंस के पास है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हैं। इससे पहले आर आश्विन जॉली रोवर्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार उन्होंने टीम को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि इस आईपीएल सीजन आश्विन ने कुल 14 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 8.09 की इकॉनामी से रन देते हुए 10 विकेट अपने नाम किए। वहीं 12.75 की औसत से 120 रन भी बनाए।

आश्विन के टीम में ये खिलाड़ी भी होंगे शामिल

स्पिनर आर आश्विन की नई टीम एमआरसी ए में केवल हो अकेले शामिल नहीं हुए हैं। इनके आलावा भी कई दिग्गज खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। लेग स्पिनर एम आश्विन भी एमआरसी ए टीम का हिस्सा बने हैं और विकेटकीपर व बल्लेबाज भारत श्रीकर भी एमआरसी ए में शामिल हो सकते हैं। युवा बल्लेबाज शाहरूख खान भी जॉली रोवर्स को छोड़कर विजय सीसी की टीम में शामिल हो सकते हैं।

अभिनव मुंकुद ने किया एमआरसी में जाने से इंकार

इससे पहले टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद के एमआरसी में जानें की खबरें थी। लेकिन भारत के शीर्षक्रम बल्लेबाज ने इस सभी अटकलों को विराम लगा दिया और उन्होंने साफ तौर पर एमआरसी ए में जाने से इंकार दिया। इस दौरान अभिनव ने कहा,

‘मैं विजय सीसी के प्रति वफादार रहूंगा। मैं कहीं और नहीं जा रहा हूं। मैं क्लब में अपना टाइम एंज्वॉय कर रहा हूं।’

 

 

The post किंग्स इलेवन पंजाब के बाद अब इस टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे रविचंद्रन अश्विन appeared first on SportzWiki Hindi.