Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लियोनल मैसी के सर्वाधिक गोल से मात्र चार गोल पिछे ये फुटबॉलर

खेल डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज स्टार लियोनल मैसी का सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड जल्द ही टूटने वाला है। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश की ओर से सर्वाधिक गोल करने के मामले में मैसी से सिर्फ चार गोल ही दूर है। सुनील छेत्री इन चार गोल को कर देते हैं तो वह मैसी को पीछे छोड़ सकते हैं।

अफगानिस्तान ने जीता दूसरा टी20, बढ़ाई 2-0 की अजेय बढ़त

मुंबई में चल रहे चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप में दो मैचों में अभी हाल ही में छेत्री ने पांच गोल दागे हैं। उन्होंने ताइपे के खिलाफ तीन गोल और केन्या के खिलाफ दो गोल कर अपने अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 61 पहुंचा दी है।

विशेषज्ञ टीचर ही पढ़ाएंगे स्वास्थ्य-शारीरिक शिक्षा विषय

छेत्री ने इसके साथ ही 100 अंतरराष्ट्रीय मैच भी पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे भारतीय फुटबालर बन गए हैं। वहीं अर्जेंटीना के मैसी ने अपने देश के लिए 124 मैचों में 64 गोल किए हैं। छेत्री के पास अभी न्यूजीलैैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच और फाइनल भी मौजूद है।

आमजन की समस्याओं को लेकर राजेन्द्र राठौड़ ने कही ये बड़ी बात!

उल्लेखनीय है कि सुनील के अभी कुल ६१ गोल हैं। अब अपने देश के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाडिय़ों में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (81) और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (64) के बाद छेत्री तीसरे नम्बर पर हैं।