Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेम्परिंग के बाद स्टीव स्मिथ से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बोले डेविड वार्नर कह गये कुछ ऐसा हर कोई हैरान

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर और से छेड़छाड़ के विरुद्ध 1 साल का आस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से बैन झेल रहे है, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान इन लोगों को बाल से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया था.

जिसके बाद आरोप सिद्ध होते ही इन दोनों के ऊपर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 1 साल का बैन लगा दिया. जबकि सहयोगी बालर बेनक्राफ्ट के ऊपर 9 महीने का बैन लगाया है. इसके बाद से ही ये तीनों आस्ट्रेलिया टीम से बाहर चल रहे है.

 

मौजूदा दौर में ये दोनों बल्लेबाज कनाडा ग्लोबल टी-20 के हिस्सा है टोरंटो राष्ट्रों के लिए खेलकर स्मिथ ने 41 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. वहीँ दूसरी ओर वार्नर ने  विनीपेग हॉक्स के लिए बल्लेबाजी करने उतरे और मात्र 1 रन ही बना सके, लसिथ मलिंगा की गेंद पर ये आउट होकर पवेलियन वापस चले गये.

 कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट को मार्च में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद को सैंडपेपर के साथ छेड़छाड़ करने की साजिश रचने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.  यह प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया के बाहर घरेलू टूर्नामेंट तक नहीं बढ़ा है इसलिए स्मिथ और वार्नर दोनों कनाडा में खेलने में सक्षम थे. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये दोनों इस लीग में शामिल हुए.

 

 

31 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज ने खुलासा किया कि वह और स्मिथ लगातार संपर्क में हैं, द डेली टेलीग्राफ के साथ एक साक्षात्कार में, वार्नर ने खुलासा किया कि

“वह और स्मिथ ‘अच्छे साथी’ हैं। “लोग उस प्रभाव को पाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन मैं और स्टीव, हम अच्छे साथी हैं. बतौर कप्तान और उपकप्तान रहते हुए हम दोनों में बातचीत होती रहती थी, लेकिन ये जो गलती हम लोगों के द्वारा की गयी उससे कहीं ना कहीं टीम आस्ट्रेलिया और समर्थको का मनोबल गिरा होगा, एक खिलाड़ी के तौर पर रहते हुए इन गलतियों की संभावना टीम प्रबंधन नहीं कर सकता है.”

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …..

 

The post बॉल टेम्परिंग के बाद स्टीव स्मिथ से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बोले डेविड वार्नर कह गये कुछ ऐसा हर कोई हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.