Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट के आधार पर संजू सैमसन के भारतीय टीम से बाहर होने के बाद हर्षा भोगले ने बीसीसीआई को दी ये सलाह

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ महीनों से टीम में चयन के लिए एक बड़ा आधार तैयार किया गया है। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को एक कड़ी फिटनेस टेस्ट प्रक्रिया यो-यो टेस्ट से गुजरना होता है। ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे भारतीय टीम में चयन के लिए बीसीसीआई ने अनिवार्य कर दिया है।

यो-यो टेस्ट में फेल होने पर संजू सैमसन भारत ए टीम से बाहर

ऐसे में अब हर खिलाड़ी को इस कठिन फिटनेस टेस्ट से गुजरना होता है। इसी प्रक्रिया की बलि सोमवार को एक भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी चढ़ गया। जी हैं सोमवार को भारत ए के इंग्लैंड दौरे के लिए शामिल केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को यो-यो टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इस प्रक्रिया में संजू सैमसन के फेल होने के बाद उन्हें भारत- ए की टीम से बाहर कर दिया गया।

संजू सैमसन को इंग्लैड दौरे से पहले गुजरना पड़ा था यो-यो टेस्ट प्रक्रिया से

भारत ए की टीम युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शनिवार को ही इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई लेकिन इस टीम के साथ संजू सैमसन नहीं जा सके थे। तब तक तो संजू सैमसन के नहीं जाने का कारण पता नहीं चल सका था लेकिन अब जाकर संजू सैमसन के भारत ए की टीम के साथ नहीं जाने का कारण सामने आ गया।

यो-यो टेस्ट में संजू नहीं ला सके जरूरी 16.1 पॉइंट

मुंबई मिरर की माने तो संजू सैमसन को बीसीसीआई के द्वारा टीम में चयन का आधार बनाने की यो-यो टेस्ट से गुजरना पड़ा जहां पर टीम में आने के लिए तय किए गए 16.1 का स्कोर संजू सैमसन नहीं बना सके ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में असफल मान कर भारत ए की टीम से बाहर कर दिया।

हर्षा भोगले ने संजू को बाहर करने पर जतायी निराशा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की निगरानी में लंबे समय तक रहने वाले भारतीय टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक संजू सैमसन के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। 23 साल के संजू सैमसन के इस तहर से टीम में चुने जाने के बाद भी बाहर करने को लेकर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने निराशा व्यक्त की।

हर्षा भोगले ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

मैं बेहद निराश हूं कि संजू सैमसन इंग्लैंड में ए टीम के साथ नहीं होंगे। मुझे लगता है कि फिटनेस नियम सभी के लिए लागू होते हैं लेकिन एक अच्छी प्रतिभा को बाहर नहीं कर सकते। उसे सपोर्ट की जरूरत है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post यो-यो टेस्ट के आधार पर संजू सैमसन के भारतीय टीम से बाहर होने के बाद हर्षा भोगले ने बीसीसीआई को दी ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.