Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फुटबॉल टीम की जीत पर विराट कोहली ने कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल

रविवार को हीरो इंटरकॉन्टिनेनटल कप का फाइनल मैच खेल गया था. जिसमे भारतीय फुटबॉल टीम ने केन्या को हराकर खिताब पर कब्ज़ा कर लिया था.

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम ने केन्या को इस मैच में 2-0 से हराया था. जीत के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री ने यह जीत भारतीय टीम के फुटबॉल समर्थकों को समर्पित की थी.

विराट ने भी दी बधाई 

आपकों बता दें, कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री की तारीफ करते हुए उन्हें और उनकी टीम को जीत की बधाई दी है.

विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा, “चैंपियंस!!! हमारे फुटबॉल टीम के कप्तान से पिछली रात एक और शानदार प्रदर्शन, निश्चित ही यह जीत भारत में फुटबॉल को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने में सफल रहेगी. लगे रहो लड़कों”

यहाँ देखे विराट का ट्विट 

टूर्नामेंट से पहले भी सुनील क्षेत्री को किया था सपोर्ट 

आपकों बता दें, कि जब हीरो इंटरकॉन्टिनेनटल कप की शुरूआत हुई थी, तो भारतीय टीम के फुटबॉल कप्तान सुनील क्षेत्री ने देशवासियों से फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने की बात कही थी.

भारतीय टीम के फुटबॉल कप्तान सुनील क्षेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए देशवासियों से यह अपील की थी.

सुनील क्षेत्री के इस वीडियो के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था और उन्होंने भी भारतीय फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने की बात कही थी और भारतीय टीम के फुटबॉल कप्तान सुनील क्षेत्री की बातों पर ध्यान देने की बात कही थी.

आपकों बता दें, कि विराट कोहली को खुद भी फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है. भारतीय टीम भी अपना वार्मअप अधिकतर फुटबॉल खेलकर ही करती है.

The post फुटबॉल टीम की जीत पर विराट कोहली ने कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.