Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन ने खरीदी BMW, जानिए किन कारो से चलते हैं विराट, रैना और धोनी

भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन एक प्रतिभा के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं. आईपीएल 2018 के सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले ईशान ने कुछ शानदार परियां खेलीं. ईशान ने 2014 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में झारखण्ड की ओर से डेब्यू किया था. वहीं आईपीएल ख़त्म होने के बाद ईशान किशन अब एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने अपनी नई बीएमडब्लू गाड़ी खरीदी है.

बीएम डब्लू एक्स सीरीज मॉडल खरीदी ईशान ने 

ईशान ने बीएमडब्लू के एक्स सीरीज की कार खरीदी है. अपनी इस गाड़ी के साथ ईशान ने एक फोटो भी ली है. जिसमे वह किसी मॉडल की स्टाइल में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इस कार में स्पोर्ट्स सीट भी दी गयी है. ईशान के अलावा भी कई क्रिकेट खिलाड़ियों के पास लग्जरी कारें मौजूद हैं.

महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के शौक़ीन हैं. मगर धोनी के पास कई शानदार लग्जरी कारें भी हैं. जिसमें हमर, टोयटा, कोरोला, कस्टमाइज्ड स्कॉर्पियो, पजेरो कार शामिल है. वहीं धोनी को फरारी 599 जीटीओ अधिक पसंद है.

वीरेंद्र सहवाग 

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रहे सहवाग के पास बेंटले कांटीनेंटल स्पूर कार है. जिसकी कीमत दो करोड़ से भी अधिक है.

युवराज सिंह 

युवराज सिंह के पास लेम्बोर्गिनी पोर्श कार है. जिसमें युवराज को लेम्बोर्गिनी सबसे ज्यादा पसंद है.

विराट कोहली 

भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे अधिक स्टाइलिश माने जाते हैं. विराट के पास कई कारें हैं. जिसमें बीएमडब्लू एक्स-6 और ऑडी-8 शामिल हैं. इसके अलावा कोहली को कई कारें तोहफे के रूप में भी मिली हैं.

सुरेश रैना 

भारत के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना के पास स्पीड के लिए पहचानी जाने वाली पोर्श बोक्सटर एस है. इस गाड़ी का  खास इंजन इसे अन्य सभी से अलग बनाता है.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को कई करें तोहफे के रूप में मिली हैं. जबकि बीएमडब्लू के शौक़ीन सचिन के पास बीएमडब्लू एक्स-5 और बीएमडब्लू एएम-5 व जीटीआर 530 हैं. वहीं सचिन ने अभी हाल ही में अपनी फरारी 360 मेडेना बेंच दी है.

The post मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन ने खरीदी BMW, जानिए किन कारो से चलते हैं विराट, रैना और धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.