अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का आगामी दौरा भारत में है,जहां पर उसे मेजबान टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होना है,जो 14 जून से 18 जून के बीच खेला जाएगा।
चोटिल साहा की जगह इस प्लेयर को मिली टीम में जगह
UPDATE: Wriddhiman Saha ruled out of the @paytm Afghanistan Test.
The All-India Senior Selection Committee has named @DineshKarthik as the replacement. #INDvAFG #TeamIndiaDetails – https://t.co/drNqHvsFu0 pic.twitter.com/hqquMTpqDP
— BCCI (@BCCI) June 2, 2018
इसी बीच टीम इण्डिया के क्रिकेट प्रंशसकों के लिए बुरी खबर सामने आ रहा है. टीम के ही विकेटीपर ऋद्धिमान साहा चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं.
ऐसे में अब भारतीय टीम की सेलेक्शन टीम ने साहा की जगह टीम में दिनेश कार्तिक का चयन कर लिया है। अब वे अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे.
जानें कब हुए थे साहा चोटिल

आपको बता दे, ऋद्धिमान साहा उस वक्त चोटिल हो चुके थे, जब वे इस सीजन के आईपीएल के दौरान खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच खेल रहे थे. उस दौरान उनके दाए हाथ के अंगूठे में चोट लग गयी थी। ऐसे में उसके बाद अपने चोट से लगातार जूझना पड़ रहा था।
इंग्लैंड दौरे से पहले आराम की सख्त दरकार

साहा के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें अपने अंडर परीक्षण के लिए रखी हुई थी और इसके बाद मैनेजमेंट की टीम ने अंत में यह फैसला किया कि इंग्लैंड के पहले खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले साहा को पर्याप्त आराम दिया जा सके।
ताकि उनका चोट पूरी तरह से ठीक हो सके,जिसके कारण उन्हें अब अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से आराम दे दिया गया और अब उनकी जगह को दिनेश कार्तिक पूरी करेंगे। इसके अलावा यह बात सामने निकलकर कर आ रही है कि साहा को पूरी तरह से ठीक होने में करीब पांच से छह माह का समय लगेगा।
The post BREAKING: अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह बीसीसीआई ने इस भारतीय खिलाड़ी को दिया टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.