Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BREAKING: टीम इण्डिया को लगा तगड़ा झटका, फिटनेस टेस्ट में फेल होकर टीम से बाहर हुए मोहम्मद शमी, अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के दौरे पर एकमात्र टेस्ट मैच मेजबान टीम के खिलाफ खेलना है। होने वाले इस रोमांचक टेस्ट मैच को बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 14 जून से 18 जून के बीच खेला जाएगा।

फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ यह तेज गेंदबाज

इसी बीच टीम इण्डिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिटनेस टेस्ट में फेल हो चुके है,जो कि बैगंलुरू के एनसीए में हुआ है। ऐसे में अब वे अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएगे।

शमी की जगह मिलेगा इस युवा को मौका

बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी के फिटनेस ेमें फेल होने के चलते बाहर होने की खबर को पुष्टि करते हुए कहा कि अब चयनकर्ता ने मोहम्मद शमी की जगह जिस खिलाड़ी को टीम मे ंमौका दिया है। वे नवदीप सैनी है।

दिखा चुका है जबरदस्त प्रदर्शन

आपको बता दे, नवदीप सैनी ने साल 2017-18 के रणजी सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया है। इस दौरान उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर 8 मैच में 34 विकेट हासिल कर लिए थे।

टीम इण्डिया के लिए हो सकता है घातक

आपको बता दे, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से बाहर है। उनकी जगह टीम के कप्तानी की बागडोर अंजिक्य रहाणे के पास है। हालाँकि अब फिटनेस में फेल होने के चलते मोहम्मद शमी को टीम से बाहर जाना पड़ेगा।

उनका बाहर होना टीम के लिए काफी बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। इसका कारण उनके पास न सिर्फ अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट का खासा अनुभव है,बल्कि उन्होंने बतौर फ्रंट गेंदबाज भी अहम भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को कई दफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी है।

 

The post BREAKING: टीम इण्डिया को लगा तगड़ा झटका, फिटनेस टेस्ट में फेल होकर टीम से बाहर हुए मोहम्मद शमी, अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.