Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BREAKING: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते यह स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

इंग्लैंड को आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से आने वाले आयरलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे मैच से बाहर हो गए है. आप को बता दे कि स्टोक्स इस समय पाकिस्तान के किलाफ़ दुसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नही थे.

बोर्ड ने जारी किया बयान 

ECB ने अपने जारी बयान में कहा है कि बेन स्टोक्स मांसपेशियों में खिचाव की वजह से आने वाले आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच वन डे मैच में टीम का हिस्सा नही बन पाएँगे. आप को बता दे पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले फील्डिंग की प्रैक्टिस करते समय खिंचाव की समस्‍या उत्‍पन्‍न हुई थी.  हालांकि उस दौरान उनकी यह समस्‍या कितनी गंभीर है इसपर अब तक कुछ नहीं कहा गया था. जिसके बाद टीम में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच के लिए ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स की जगह सैम कुरेन को कवर के रूप में टीम में शामिल किया था.

ये खिलाडी लेगा स्थान 

स्‍कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच में इंग्‍लैंड की टीम में स्‍टोक्‍स की जगह डेविड मालान लेंगे. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए सैम बिलिंग्‍स को इंग्‍लैंड की टीम में जगह दी गई है.आप को बता दे कि इंग्‍लैंड और स्‍कॉटलैंड के बीच 10 जून को एकमात्र वनडे इंटरनेशनल मैच एडिनबर्ग में खेला जाएगा. इसके बाद इंग्लैंड  की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन  डे सीरीज खेलनी है.

स्टोक्स इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी बने थे. इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. आईपीएल में वो बल्ले और गेंद दोनों से पूरी तरह से आउट ऑफ़ फॉर्म नज़र आ रहे थे. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है की वो चोट के बाद अच्छे से वापसी कर सकेंगे.

The post BREAKING: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते यह स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.