Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओडिशा के CM ने मोदी से हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित करने का आग्रह किया

नई दिल्ली 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को भारत का आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया.

हॉकी को पहले ही अनिधिकृत रूप से भारत के राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला है और ओडिशा नवंबर में हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा.

पटनायक ने हॉकी को आधिकारिक दर्जा देने के लिए मोदी से आग्रह किया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘जैसा कि आप जानते हो अगला वर्ल्ड कप इस साल नवंबर में ओडिशा में खेला जाएगा. तैयारियों की समीक्षा लेने के बाद मैं इस बात से हैरान रह गया कि जो खेल – हॉकी – राष्ट्रीय खेल के रूप में लोकप्रिय है, वो हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में अधिकृत ही नहीं है.’
 
पटनायक ने कहा, ‘इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्रशंसकों से सहमत होंगे कि हॉकी हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता का हकदार है. यह हमारे हॉकी के उन महान खिलाड़ियों के लिए श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया.’ हॉकी ने देश को आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिए हैं.