Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के इस खिलाड़ी ने कहा जिस टीम में जाता हूँ वही बन जाती है आईपीएल की चैम्पियन

सुनहरी यादों के साथ आईपील 2018 का सफर समाप्त हो चुका है। एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल चैंपियन बनी।

हालांकि चेन्नई की इस जीत के पीछे एक खिलाड़ी का लक भी लगा है। जी हां,ये हम नहीं बल्कि इंडिया टीवी को दिए गए खास इंटरव्यू में खुद चेन्नई सुपरकिंग्स का दिग्गज खिलाड़ी कह रहा है।

जिस टीम में गया ये खिलाड़ी वो टीम बनी विजेता

दरअसल इस खिलाड़ी के साथ एक इत्तेफाक जुड़ा है। वो यह है कि वो जिस टीम से खेला वो टीम आईपीएल का खिताब जरूर जीती है। जी हां हम चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह की बात कर रहे हैं। हरभजन सिंह इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेल रहे थे।

जबकि इससे पहले वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। दोनों ही टीमें तीन-तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इंडिया टीवी को दिए गए खास इंटव्यू में हरभजन सिंह ने कहा कि,‘जहां सिंह जाता है वो टीम चैंपियन बनती है।’

10 साल रहे मुंबई इंडियंस में

हरभजन सिंह पिछले दस साल से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। साल 2008 से 2017 तक हरभजन सिंह मुंबई की टीम से खेल रहे थे। हालांकि इस बार नीलामी में हरभजन सिंह को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद चेन्नई ने उन्हें 2 करोड़ की रकम के साथ टीम में शामिल किया।

भज्जी के टीम में कदम रखते ही चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले साल 2013,2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस हरभजन सिंह के रहते हुए आईपीएल का खिताब जीता था।

उम्र महज नंबर है

आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई को अपने खिलाड़ियों की उम्र को लेकर काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लोग इसे बूढ़्ढों की टीम कह रहे थे। इसके पीछे की वजह यह थी कि टीम में ज्यादातर खिलाड़ी तीस साल से अधिक की उम्र के थे। हालांकि टीम के खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि उम्र पर अभी अनुभव भारी है। इस पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि,

”उम्र महज एक नंबर है। 35 साल का खिलाड़ी 18 साल के खिलाड़ी से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। चेन्नई को चैंपियन बनाने में सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव काम आया है।”

धोनी की जमकर की तारीफ

इंडिया टीवी से खास बात करते हुए हरभजन सिंह ने कैप्टन कूल यानि एमएस धोनी की भी तारीफ की है। धोनी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि,

‘अहम मुकाबलों में टॉस जीतना अहम होता है और धोनी हमेशा टॉस जीतते हैं। इस मामले में वो बहुत लकी हैं। हमारा और धोनी का बर्थडे जुलाई में आता है। हम दोनों ने काफी क्रिकेट साथ में खेला है। धोनी के साथ चेन्नई का चैंपियन बनना बहुत खास था,क्योंकि चेन्नई ने दो साल बाद आईपीएल में वापसी की थी।’

The post CSK के इस खिलाड़ी ने कहा जिस टीम में जाता हूँ वही बन जाती है आईपीएल की चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.